नई दिल्ली, जून 12 -- Fridge Vastu Rules: वास्तु शास्त्र में फ्रिज को लेकर कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसके ऊपर कुछ चीजों को रखने से घर की पॉजिटिव एनर्जी और लोगों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी चीजें फ्रिज के ऊपर रख देते हैं जो वास्तु मान्यता के हिसाब से सही नहीं मानी जाती हैं। ऐसे में अगर आप जगह बचाने के चक्कर में या फिर हड़बड़ी में फ्रिज के ऊपर कुछ भी रख देते हैं तो अब संभलने की जरूरत है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजें फ्रिज पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। जानिए इनके बारे में।फ्रिज के ऊपर ना रखें ये 3 चीजेंदवाइयां वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार फ्रिज के ऊपर भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बीमारी हमेशा लगी रहेगी। इसके अला...