नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- मनी प्लांट घर की सजावट के लिए सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक है। इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर इस पौधे को सही तरीके से न रखा जाए या उसकी देखभाल में कुछ गलतियां हो जाएं, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कई घरों में मनी प्लांट लगाने के बावजूद आर्थिक परेशानी, तनाव या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। इसका कारण अक्सर वास्तु दोष होता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी वो 5 आम गलतियां, जो आपको नहीं करनी चाहिए।उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखना वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट रखना अत्यंत अशुभ है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं। विशेषज्ञों के अनु...