नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- अगर बार-बार पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही है, तो इसकी एक वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जो आपके रिश्तों को बचाते हैं और प्यार में मिठास बढ़ाते है। वास्तु के अनुसार, कई बार पति पत्नी का बेडरुम की ऊर्जा ठीक से बैलेंस न होने के कारण ऐसा होता है। चलिए कुछ उपाय के बारे में जानते हैं।बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स - बेडरूम में बिस्तर कभी भी खिड़की से सटाकर न लगाएं। ऐसा करने से रिश्तों में तनाव होता है। -वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमेशा कमरे के अंदर कपल्स को लकड़ी का बेड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लोहे के बेड का इस्तेमाल न करें। ऐसे करने से रिश्तों में चिड़चिड़ापन और दूरियां पैदा होती हैं। - हमेशा बेड पर सिंगल गद्दे का इस्तेमाल ही करें। दो अलग अलग गड्डे बेड पर न डालें। बेड पर हमेशा ...