नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- हिंदू धर्म में कई तीज-त्योहार होते हैं। हर एक त्योहार किसी ना किसी मान्यता से जुड़ा हुआ है। दशहरे के बाद अब लोगों को दीवाली का इंतजार है। बता दें कि हर साल इस त्योहार को कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को ही मनाते हैं। इस खास दिन पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को पूजा जाता है। कुछ हफ्ते पहले से ही दीवाली की तैयारी शुरू कर दी जाती है। लोग घर की साफ-सफाई के साथ-साथ डेकॉर की चीजों को भी खरीदते हैं। इस दौरान कई चीजों को लोग घर से बाहर करना भूल जाते हैं। वास्तुशास्त्र के हिसाब से दीवाली से पहले कुछ चीजों को घर से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।इन चीजों को करें बाहर कहा जाता है कि नकारात्मक ऊर्जा वाली चीजों को घर में रखने से दरिद्रता आती है। बता दें कि घर में कई बार ऐसी चीजें होती हैं जो सही नहीं होती हैं। वास्तुशास्त्र के हि...