नई दिल्ली, मई 3 -- वास्तु शास्त्र में घर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी वस्तु की सही दिशा और स्थान को महत्वपूर्ण माना गया है, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। घर, दुकान या किसी भी प्रतिष्ठान में लगाए जाने वाला एयर कंडीशनर (AC) वास्तु के अनुसार अग्नि तत्व से जुड़ा उपकरण माना जाता है। यदि इसे गलत दिशा में लगाया जाए, तो इसका असर मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और आर्थिक हालात पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि AC को किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है और किन दिशाओं में लगाने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- पुराना सामान घर ला रहे हैं, तो इस्तेमाल करने से पहले कर लें ये वास्तु उपायशुभ दिशा घर में एसी लगवाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार एसी को हमेशा अग्नि कोण यानी दक्षिण पूर्...