नई दिल्ली, जनवरी 15 -- वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को किस दिशा और किस जगह पर रखना चाहिए, इस बारे में जानकारी मिलती है। मान्यता है कि यदि चीजें उचित दिशा और स्थान पर ना रखा जाए, तो घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु का यह नियम सिर्फ वस्तु पर ही नहीं बल्कि विशेष धातु जैसे सोना या चांदी पर भी लागू होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि चांदी की बनी वस्तुओं को घर में कहां रखा जाए। चांदी का महत्वहिंदू धर्म में चांदी को बेहद पवित्र और पूजनीय धातुओं में से माना गया है। इसका इस्तेमाल शादी के अलावा धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। जैसे हर धातु का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है, ऐसे में चांदी का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चांदी का रंग सफेद होता है और ये चंद्रमा का प्रतीक है। इसलिए इसकी दिशा चंद्रमा की होनी चाहिए। ये उचित माना जाता है। श...