नई दिल्ली, अगस्त 18 -- सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने का खास महत्व होता है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से पूजा की जाए तो भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है। सावन के महीने में कई लोग घर में रुद्राभिषेख करवाते हैं। अगर सही विधि विधान के साथ शिवलिंग की पूजा और अभिषेक किया जाए तो माना जाता है कि इससे घर में शांति और सुकून आता है। लोग हफ्ते भर पहले से ही इस पूजा की तैयारी शुरू कर देते हैं। हालांकि पूजा की सामग्री ही नहीं बल्कि घर की साफ-सफाई के साथ-साथ सही दिशा का चयन करना भी जरूरी होता है। अगर आप भी रुद्राभिषेक करवाने जा रहे हैं तो पूजा से पहले वास्तु से जुड़ी 4 बातों का खास ध्यान रखें।रुद्राभिषेक से पहले रखें इन बातों का ध्यान-1. पूजा-पाठ के लिए चुनें ये दिशा वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-दिशा को सबसे पव...