नई दिल्ली, मार्च 28 -- कई बार ऐसा होता है ना कि बिना किसी खास वजह के ही सुबह-सुबह मन चिड़चिड़ा सा रहता है। इस दौरान ना सिर्फ मन चिड़चिड़ा रहता है बल्कि दिन भर भारी और थकान सा महसूस होता है। अब दिन की शुरुआत ही नेगेटिव सोच के साथ हो तो पूरे दिन इसका प्रभाव हम पर जरूर दिखता है। ऐसे में हमारे काम भी प्रभावित होते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में आसपास रखी हुई चीजें हमारी एनर्जी पर असर छोड़ती हैं। खासकर जब बेड की बारी आती है तो इसके आसपास रखी हुई चीजें हमारे मूड के साथ-साथ नींद को भी प्रभावित करती हैं। इस वजह से ये जानना जरूरी है कि बेड के आसपास क्या नहीं होना चाहिए?बेड की सही दिशा सबसे पहले तो आप अपने बेड की दिशा ही सही कर लें। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से बेड हमेशा दक्षण-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए बेड का सिरहाना इन्हीं दो दिश...