नई दिल्ली, मार्च 16 -- मकान निर्माण एक लंबी और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त, सही दिशा और कुछ सरल नियमों का पालन करने से निर्माण कार्य बिना रुकावट के पूर्ण होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर ग्रह गोचर, महादशा-अंतर्दशा और शुभ नक्षत्र का ध्यान रखा जाए, तो घर ना केवल मजबूत बनेगा, बल्कि जीवन में भी स्थिरता आएगी। आइए जानते हैं नए घर निर्माण के समय जरूर करने वाले 5 महत्वपूर्ण काम।शुभ मुहूर्त के साथ धैर्य भी जरूरी मकान निर्माण शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त अवश्य निकलवाएं। जन्मपत्री में चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रह गोचर के साथ संयोग देखें। शुभ नक्षत्र और शुभ दिन पर भूमि पूजन करें। निर्माण के दौरान धीरज और शांति बनाए रखें। जल्दबाजी से गलतियां होती हैं, जबकि सही समय...