नई दिल्ली, जून 30 -- वास्तुशास्त्र में किचन को घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इसी जगह सबका खाना बनता है और इस वजह से किचन से जुड़ी हर एक छोटी बात भी मायने रखती है। आमतौर पर ऐसा होता है कि तवे का इस्तेमाल करने के बाद लोग इसे अपने-अपने तरीके से किचन में रख देते हैं। कोई इसे गैस चूल्हे पर गंदा ही छोड़ देता है तो कोई दीवार के सहारे इसे खड़ा करके रख देता है। वहीं तमाम लोग तवे को उल्टा करके रख देते हैं। देखने या पढ़ने में ये बहुत ही छोटी सी बात लगेगी लेकिन वास्तु शास्त्र में तवे को उल्टा रखना सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है। आज जानेंगे कि आखिर तवे को उल्टा रखने से कौन से 4 बड़े नुकसान हो सकते हैं?तवा उल्टा रखने के 4 नुकसान-1. बढ़ता है फालतू का खर्चा तवे को अगर उल्टा रखा जाए तो वास्तुशास्त्र में माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभ...