नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत शुभ और श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा से व्रत करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है, जो इस साल 13 अप्रैल को पड़ रही है। 'वरुथिनी' शब्द का अर्थ होता है रक्षा करने वाला कवच। यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने और परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए किया जाता है। साथ ही इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से अक्षय पुण्य मिलता है, यानी ऐसा पुण्य जिसका फल लंबे समय तक जीवन में बना रहता है। पूजा और व्रत के अलावा इस दिन दान का भी खास महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से भगवान विष्णु की कृपा भक्तों पर रहती है। यह भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी पर पंचक का साय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.