नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Sun Transit Mercury Rashifal Saturn Horoscope 2026, वरूथिनी एकादशी राशिफल : हर साल वरूथिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। वरूथिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस खास दिन पर व्रत रख भक्त जन श्री नारायण की विधिवत उपासना करते हैं। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 13 अप्रैल के दिन वरूथिनी एकादशी पड़ रही है। इस दिन मीन राशि में 4 ग्रहों का संयोग बन रहा है। इस खास दिन पर गुरु की मीन राशि में शनि, मंगल, सूर्य और बुध ग्रह बैठे हुए हैं। 4 ग्रहों के एक ही राशि में विराजमान रहने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। मीन राशि में शनि, बुध, मंगल और सूर्य ग्रह का गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है और राशियों को मुश्किल समय भी दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वरूथिनी एकादश...