वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चौकाघाट स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेला लगा। मेले में छह कंपनियां शामिल हुईं। इस दौरान 292 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 68 युवाओं को नौकरी मिली। रोजगार मेला में वाराणसी मंडल सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपका चयन चाहे किसी भी कंपनी में हुआ हो आपको अपना कार्य हमेशा इमानदारी तथा मेहनत के साथ करना चाहिए। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...