Varanasi News: 49 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी, तीन विक्रेताओं को नोटिस
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए शुक्रवार को साधन सहकारी समितियों, पीसीएफ विक्रय केंद्रों, इफको सेवा केंद्र, आईएफएफडीसी, औद्यानिक समिति तथा निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान 49 बिक्री केंद्रों की जांच में गुणवत्ता परीक्षण के लिए 28 उर्वरक के नमूने लिए गए। दुकान बंद मिलने पर बड़ागांव स्थित पारस बीज भंडार, चकखरावन साधोगंज स्थित किसान बीज एवं खाद भंडार और अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर करनाडाडी स्थित न्यू सागर कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह और जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने सदर तहसील, कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आरपी सिंह ने पिंडरा और भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव, मुख्य कार्यकारी अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.