वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। 39 जीटीसी परिसर में मंगलवार शाम को आग की सूचना पर चेतगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। परिसर में ही जवानों के अभ्यास के लिए फायरिंग रेंज है। वहां टायरों का ढेर है, जिस पर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है, साथ ही जवान अभ्यास करते हैं। यहां टायरों से तेज धुआं उठने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दकमल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...