वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। आजमगढ़ रोड तथा पांडेपुर से रिंग रोड तक सड़क चौड़ीकरण में बाधक खंभों को हटाने और लाइनों को भूमिगत कराने के लिए 25 जुलाई को शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान दौलतपुर उपकेंद्र के भक्ति नगर और जेडी नगर फीडर, लेढ़ूपुर उपकेंद्र के आशापुर तथा पांडेयपुर उपकेंद्र के लालपुर फीडर से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान रमरेपुर, जोशी का बगीचा, भक्ति नगर, जेडी नगर, बजरंग नगर, संजय नगर, विश्वनाथपुरी, हैप्पी मॉडल स्कूल के आसपास का क्षेत्र, रुस्तमपुर, पैगंबरपुर, नटुई, सिंचाई विभाग कॉलोनी, चंद्रा चौराहा, आशापुर, अमनपुरी कॉलोनी, पांडेयपुर, काली माता मंदिर, राय साहब का बगीचा आदि इलाके प्रभावित रहेंगे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3: डेढ़ लाख आबादी आज झेलेगी बिजली संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...