वाराणसी, सितम्बर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। मानसरोवर स्थित श्रीरामतारक आंध्र आश्रम के गणेशोत्सव की शोभायात्रा पर संकट आ गया है। जिस मार्ग से शोभायात्रा को पांडेय हवेली पहुंचना है। उस गली को मरम्मत के लिए खोदा गया था। मरम्मत के बाद गली बनाई नहीं गई। पत्थरों को बिछाकर छोड़ दिया गया है। आश्रम में गणेशोत्सव का संयोजक वीवी सुंदरशास्त्री ने कहा कि गणेशोत्सव आरंभ होने के पहले से गली की मरम्मत करने का अनुरोध किया जा रहा है। 23 सितंबर तक गली नहीं बनी तो शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...