वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। मोहनसराय (रोहनिया) में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार रहे युवक को टक्कर मार दी। करीब 200 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। कंटेनर छोड़कर चालक भाग निकला। छितौनी कोट गांव (रोहनिया) निवासी 35 वर्षीय नंदलाल राजभर लोक निर्माण विभाग में बेलदार था। वह किसी काम से मोहनसराय की ओर गया था। चौराहे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। सूचना पर रोहनिया पुलिस पहुंची। लोगों की मदद से युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजवपाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोहनिया पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर हाइवे से हटवाया। घटना के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया था। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कंटेनर हटवाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। नंद...