वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी। गृहकर, सीवरकर-जलकर में छूट की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। इसे देखते हुए सार्वजनिक अवकाश पर भी कलेक्शन काउंटर खुले रहेंगे। नगर निगम और जलकल विभाग के सभी टैक्स कलेक्शन काउंटर शनिवार और रविवार को खुलेंगे। 15 जुलाई तक ऑफलाइन भुगतान पर 10 और ऑनलाइन भुगतान पर 12 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...