Varanasi News: 128 परियोजनाएं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को तैयार
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने की यूपी इन्वेस्ट योजना के तहत जिले की 128 परियोजनाएं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं। इन परियोजनाओं में 8 हजार 678.23 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 16177 रोजगार के अवसर उपलब्ध होने का अनुमान है। इनमें से वाराणसी में 25 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है। जिनमें 4001.58 करोड़ रुपये के निवेश और 7257 रोजगार के अवसर मिलेंगे। इन्वेस्ट यूपी के तहत जिले में अब तक 207 एमओयू के माध्यम से 23 हजार 954.53 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दर्ज किए गए हैं। इन परियोजनाओं से 48809 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.