वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कासं। श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन इंटर कॉलेज में श्री अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन के छठे दिन निःशुल्क नेत्र परीक्षण हुआ। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील साह ने परामर्श दिया। इस दौरान एआईयुक्त अत्याधुनिक मशीन से 125 लोगों को नेत्रदान हुआ। हेल्पलाइन की मुख्य संयोजक शशिबाला शाह ने कहा कि शनिवार को 70 वर्ष आयु के ऊपर बुजुर्गों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनाया जाएगा। संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार साह, सौरभ अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल,अतुल गोयल, दिव्य विभव बंसल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...