वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। 'हिन्दुस्तान' के पत्रकार अजीत कुमार सिंह के पिता अभय शंकर सिंह का शनिवार देररात अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर औड़िहार घाट (गाजीपुर) पर किया गया। गाजीपुर के फरिदहां गांव के मूल निवासी अभय शंकर सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 15 अगस्त की रात वाराणसी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...