वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। टकटकपुर अनौला में 'सिस्टर' लिखे ऑटो से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का मामला सामने आया है। ऑटो सवारों पर व्यापारियों की दुकानों से कैरेट, सड़क किनारे रखे सामान, ट्रैक्टर की बैटरी और नल की टोटियां चोरी करने का आरोप है। घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। फुटेज में ऑटो का नंबर भी दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही चोरी से परेशान व्यापारियों ने व्यापारी नेता सतीश शर्मा के नेतृत्व में कैंट थाने के अर्दली बाजार चौकी पर शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...