वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। शरद पूर्णिमा पर कला प्रकाश के 'मेलोडीज ऑफ मूनलाइट' में संगीत की अमृत वर्षा हुई। सामने घाट स्थित होटल अविरल गंगा में रविवार को दिल्ली के कलाकार डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. रिंदाना रहस्य ने अपने गायन से श्रोताओं को रससिक्त कर दिया। बता दें कि डॉ. अविनाश कुमार उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित हैं। डॉ. रिंदाना रहस्य ने राग मधुवंती के विलंबित ख्याल 'सुनिये नाथ' से कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने इसी राग में द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिश 'उनसो मोरी लगन लागी' सुनाया तो श्रोता वाह-वाह कर उठे। डॉ.अविनाश कुमार ने राग जोगकौंस में पारंपरिक विलंबित ख्याल की बंदिश 'सुघर वर पायो' और द्रुत ख़्याल 'पीर पराई' के सुमधुर गायन से वातावरण में रस घोल दिया। एकल के बाद दोनों कलाकारों की युगल प्रस्तुति हुई। ...