वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। लखीमपुर खीरी शुगर मिल के लिए भारीभरकम बॉयलर लेकर निकला 308 पहियों वाला ट्रेलर गुरुवार को हरहुआ से रिंग रोड फेज-1 होते हुए संदहा के पास पहुंचा। यहां स्वर्वेद मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज को देर शाम तक काटा जाता रहा। फुट ओवरब्रिज को काटकर नीचे से ट्रेलर गुजारा जाएगा। हरहुआ से चलकर उमरहां के पास जैसे ही 200 टन वजनी बॉयलर लेकर चल रहे 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर पहुंचा, स्वर्वेद महामंदिर के सामने बना पैदल फुट ओवरब्रिज बाधा बन गया। ट्रेलर को सुरक्षित निकालने के लिए फुट ओवरब्रिज को काटकर हटाना शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों की निगाहें भी इस विशाल ट्रेलर पर टिकी रहीं। संभावना जताई गई कि ट्रेलर गुरुवार देर रात उमरहां पहुंचेगा। इसके बाद गाजीपुर से होते हुए आगे रवाना होगा। उधर वाहन के गुज...