वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। त्रिदेव मंदिर में रविवार को पहुंचे भक्तों को वृंदावन के मोहक फूल बंगले की झांकी के दर्शन हुए। मंदिर में प्रवेश करते ही ऐसी अनुभूति हो रही थी मानो वह झील वाली किसी हिमपुरी में आ गए हों। 60 फीट चौड़ी झील में तैरते बतख और खिले कमल दल के बीच पुष्प सुसज्जित झूले पर श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी मोहक रही। कोलकाता के कुशल मालियों ने चमेली, जूही, सफेद और गुलाबी कमल के फूलों, अशोक एवं कामिनी की पत्तियों से फूल बंगला को आकार दिया। सज्जा में गुलाब की पंखुड़ियों का खास तरीके से इस्तेमाल किया गया। कामिनी की पत्ती, रजनीगंधा, आरकीड, गुलाब की पंखुड़ियों से बनी गुफा देखने के लिए भक्तों की भीड़ रही। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। समूचे परिसर में बर्फ की तीन सौ से अधिक सिल्लियां बिछाई गईं...