वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संस्कृति संसद में शामिल होने के लिए चंपत राय बंसल के काशी आगमन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि काशी जैसी धार्मिक नगरी में मंच से धर्म की बातें करने से पहले चंपत राय श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण से जुड़े सवालों का जवाब दें। अजय राय ने कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे व्यक्ति का काशी आगमन इस पवित्र भूमि और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है। ऐसी पवित्र भूमि पर धर्म और संस्कृति की चर्चा करने के लिए आने वाले व्यक्ति को अपने आचरण और जिम्मेदारियों के प्रति भी जवाबदेह होना चाहिए। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा अर्पि...