वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। नागरी नाटक मंडली के प्रेक्षागृह में रविवार को चार दिवसीय आश्विन नाट्य महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव की प्रथम संध्या में नाटक 'आदिम अनंत कथा' का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, जीवन के विभिन्न पक्षों और मनुष्य के आंतरिक संघर्षों को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय, निर्देशन और मंचीय अभिव्यक्ति ने दर्शकों को बांधे रखा। नाटक का निर्देशन अर्पित शिधोरे ने किया। लेखन स्मृति ने किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने काशी की समृद्ध रंगमंचीय एवं सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।

उदेश्य वक्ताओं ने कहा कि अश्विन नाट्य महोत्सव का उद्देश्य काशी की सम...