Varanasi News: 'आंगन का उत्सव' में बांटे गए मिनी बीज किट
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: पिंडरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ब्लॉक परिसर में 'आंगन का उत्सव' का शुभारंभ हुआ। किसानों में निःशुल्क मिनी बीज किट का वितरण हुआ। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और अजगरा विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया। बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। दलहन और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को चना, मटर और सरसों के बीज के मिनी किट दिए गए। इससे पहले ई-लॉटरी के जरिये किसानों का चयन किया गया। पिंडरा विधायक ने अपील की कि किसान समय से बुआई-सिंचाई करें। उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में एसडीएम कुंदनराज कपूर, सीडीपीओ आशीष कुमार वर्मा, बीडीओ प्रतिभा, मुख्य सेविका शीला यादव, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.