वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऐंड टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित एमबीए एवं एमसीए विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम 'अभिनन्दनम्-2026' हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज के कृषि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने 'स्किल, स्केल और स्पीड' को सफलता के महत्वपूर्ण आयाम बताया। निदेशक-प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने स्वागत संबोधन में संस्थान के पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के अवसरों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने यूपी कॉलेज की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अनिता सिंह न...