वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: ​​वाराणसी। नगर निगम ने कचहरी परिसर को मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई है। बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बनारस बार के सभागार में उक्त सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट एक बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है। आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और युवाओं की सहूलियत के लिए निगम ने वाई-फाई ज़ोन में विशेष बोर्ड लगाए हैं। उन पर एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही लोग बेहद आसानी से फ्री इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया, इस नेटवर्क की स्पीड और कवरेज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कचहरी में अत्यधिक भीड़ होने पर भी कनेक्टिविटी में कोई रुकावट नहीं आएगी और सुचारू रूप से डेटा ट्रांसफर होता रहेगा। संचालन बनारस बार के महामंत्री सुधांशु मि...