वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। होटल मैनेजर और उसके पिता को बंधक बनाकर गहने लूटने और बेचने, मकान की रजिस्ट्री के कागजात आदि रखने में भेलूपुर पुलिस ने दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया। प्रकरण में दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार लखनऊ में कानपुर रोड निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र सम्राट सिंह दुर्गाकुंड स्थित एक होटल में मैनेजर था। इस होटल को सुसुवाही के रविशंकर कुमार, सुधीर यादव, धवल पटेल एवं एक अन्य मिलकर चलाते हैं। होटल मैनेजर सम्राट सिंह ने ग्राहकों का भुगतान निजी क्यूआर के जरिए अपने खाते में लेना शुरू कर दिया, जो करीब सवा पांच लाख रुपये तक पहुंच गया था। इसकी जानकारी होने के बाद होटल संचालकों ने पुलिस में शिकायत न कर खुद ही उससे वसूली का अवैध तर...