Varanasi News: होटल में बुकिंग के नाम पर ले रहा था एडवांस
वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। होटल में बुकिंग के नाम पर ग्राहकों से धनराशि वसूलने के आरोप में मंगलवार को लंका पुलिस ने हर्ष कुमार अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सामने घाट की महेशनगर कॉलोनी में रहने वाले जीवन सिंह धामी की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि जीवन सिंह धामी परफेक्ट स्टेज होटल एवं रिसोर्ट्स ग्रुप के एरिया जनरल मैनेजर हैं। कंपनी की एक शाखा महेश नगर में परफेक्ट स्टेज काशी इन के नाम से है। आरोप है कि कुछ समय से धामी की ईमेल आईडी एवं जोन नंबर के साथ छेड़छाड़ कर ग्राहकों से अग्रिम राशि की मांग की जा रही थी। बाद में पता चला कि कंपनी के पूर्व कर्मचारी हर्ष कुमार अग्रवाल वसूली कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.