वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। छावनी क्षेत्र स्थित होटल मदीन के चार वरिष्ठ कर्मचारियों के खिलाफ करीब 1.71 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों में महाप्रबंधक संदीप पटियाल, वित्त प्रबंधक अनुपम सिंह, कैशियर कौशल किशोर सिंह और एचआर प्रदीप कुमार तिवारी हैं। होटल प्रबंधन ने इन चारों पर साजिश के तहत रकम के गबन और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये सभी आरोपी फरार हैं। प्रबंधन ने उन्हें होटल से हटा दिया है। होटल निदेशक के सलाहकार और रसूलगढ़ (सारनाथ) निवासी तरुण कुमार दीक्षित ने तहरीर दी है। उसके अनुसार प्रबंधन को होटल की नगदी और बैंक में जमा रकम के हिसाब में लंबे समय से अंतर मिल रहा था। प्रबंधन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट से होटल के कैश और रिकॉर्ड का मिलान कराया...