वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: गंगापुर। प्रदेशस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले गंगापुर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कॉलेज परिसर में नैना और वृंदा का सम्मान किया। दोनों लड़कियों ने रामपुर में प्रदेशस्तरीय टूर्नामेंट में भाग लिया। दोनों अपनी टीम के लिए दो-दो गोल दागे। सम्मान समारोह में संजीव सिंह, राम सिंह वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...