वाराणसी, सितम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। परशुरामपुर मोहल्ले में बिजली विभाग के रिटायर एसडीओ के घर चोरी में शामिल तीन आरोपी बुधवार को सारनाथ पुलिस और एसओजी टीम के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों में एक किशोर भी है। पूछताछ में पता चला कि हेरोइन पीने के लिए पैसे कम होने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से दो किलो चांदी, 10 ग्राम सोना, घड़ी और 10 हजार 340 रुपये नगद मिले। कुल सात लाख का माल बरामद हुआ। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फरीदपुर रिंगरोड के पास परशुरामपुर के गौरव राय उर्फ गोलू पंडित, रामदत्तपुर के आर्यन हाशमी उर्फ चीकू, इरशाद, छोटालालपुर के विजय चौहान उर्फ लकी और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: चार चोर गिरफ्तार, चोरी के बर्तन और एसी कंप्रेसर बरामद ...