वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की अन्नपूर्णा शाखा की ओर से प्रदर्शनी और 'हुनर : एक नई पहचान' मेला लगाया गया। इसमें सावन के महीने और त्योहारों से संबंधित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज और भदोही के उद्यमियों ने साड़ियां, बंधनवार, ईश्वर के परिधान, गिफ्ट आइटम, बेडशीट, कुर्ती, चिकनकारी और आभूषणों के स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। संयोजिका पूजा खेमका और श्वेता अग्रवाल ने खरीदारों का आभार जताया। संस्था की अध्यक्ष निहारिका तोदी, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा गोयल, पूर्व अध्यक्ष सुनीता जाखोड़िया, सदस्य निधि केडिया, प्रीति प्रहलादका, सुनीति खंडेलवाल, उमा बजाज, डॉ. दीपाली गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, केशव जालान और डॉ. भारती ...