वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाने में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर शिवांशु यादव एवं अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिवांशु ने अपने साथियों के साथ वाहिनी के पोस्टर फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। वाहिनी महानगर के हेमू कालाणी मंडल अध्यक्ष एवं भदऊं चुगी निवासी शुभम सोनकर ने तहरीर दी। बताया कि शनिवार की भोर में मैदागिन चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास लगे वाहिनी के बैनर और पोस्टर को आरोपी ने फाड़ दिए। बताया कि शिवांशु यादव को संगठन के उच्च स्तर से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष से मारपीट, मुकदमा रंजिश के चलते आरोपी और उसके साथियों ने संगठन के हजारों रुपये के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। जब इसका विरोध किया गया और कारण पूछा गया ...