Varanasi News: हादसा रोकने के लिए रंबल स्ट्रिप्स लगेंगे
वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। तरना फ्लाईओवर से गिलट बाजार मुख्य मार्ग पर दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने कई निर्णय लिए गए। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जहां-जहां कट हैं, वहां रंबल स्ट्रिप्स स्थापित की जाएंगी, ताकि वाहन चालकों को गति कम करने के लिए सचेत किया जा सके। रंबल स्ट्रिप्स के साथ कैटआई भी लगाए जाएंगे। फ्लाईओवर के मध्य स्थित डिवाइडर/बैरियर में बने कट वाले स्थानों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र एवं गति कम करने संबंधी चेतावनी बोर्ड लगेंगे। निरीक्षण में एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक, यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.