वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सिंधोरा कस्बे में शनिवार रात 45 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर तेज सिंह चौहान की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह चोरी की नीयत से एक मकान की छत पर चढ़ा था। तेज सिंह रोहनिया थाना क्षेत्र के कन्नाडाडे गांव का निवासी था। वह शातिर चोर और रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर जंसा, राजातालाब और रोहनिया में चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। सिंधोरा कस्बे में दीपक विश्वकर्मा का मकान है। शनिवार की रात तेज सिंह उनके घर में चोरी की नीयत से छत पर चढ़ा था। इस बीच वह छत के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार की चेपट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह दीपक छत पर गए तो लाश देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज पांडेय के मुताबिक उसकी जेब से ट...