वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मिनी स्टेडियम (शिवपुर) दुर्गापूजा समिति की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार जयपुर के हवामहल की तर्ज पर पंडाल बनाया जाएगा। राजस्थानी शैली में प्रतिमा बनाई जा रही है। राजस्थानी कला-संस्कृति से जुड़ीं झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगी। समिति के अध्यक्ष सुशांत जायसवाल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से बंगाल के 25 कारीगर पंडाल निर्माण में जुटे हैं। पंडाल बनाने में 45 सौ बांस, दो हजार बल्ली, सात हजार मीटर कपड़े और थर्माकोल लगेगा। मंत्री राकेश कुमार गुप्त ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में चार-पांच लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Katihar News: बंगाली स्वास्तिक थीम से सजेगा संग्राम संघ का पूजा पंडाल तैयारी में ...