वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की वाराणसी शाखा के पदाधिकारियों ने बुधवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मानित भी किया और कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगें रखीं। प्रतिनिधियों ने वीडीए सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा से भी मुलाकात की। आउटसोर्सिंग पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान 20 प्रतिशत कोटा कर्मचारियों के परिवार के लिए तय करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फील्ड वर्कर को मोटरसाइकिल भत्ता 50 रुपये से 500 रुपये करने, सेवानिवृत्ति पर जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा उन्हें आउटसोर्सिंग पर तैनाती देने और हर माह शिकायतों के समाधान के लिए बैठक की मांग की गई। वीड...