वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को जगतपुर इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेला लगा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मेला का संयुक्त उद्घाटन किया। मंत्री ने प्रदेश सरकार का संकल्प 'हर हाथ को काम' दोहराया। उन्होंने कहा कि हर बेरोजगार को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। पिछली सरकार की तुलना करते हुए कहा कि 2007-12 तक 39 हजार 2012-17 तक 1.38 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं l योगी सरकार ने 2017-26 की अवधि में कुल 9.5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है जबकि निजी क्षेत्रों में 16 लाख, स्वरोजगार के क्षेत्र में 3.5 करोड़ रोजगार के अवसर मिले हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: स्वार में आज लगेगा वृहद रोजगार म...