वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। क्षेत्र के हरपुर गांव के पास शुक्रवार रात बाइक सवार तीन लोगों ने घर लौट रहे तीन वेटरों को रोककर लाठी-डंडे से पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक की चाबी भी निकाल ले गए। हरसोस निवासी गोलू के मुताबिक, वह रोहनिया स्थित राघव पैलेस में वेटर का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपने साथी लुज्जू और अरविंद कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान हरपुर गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Munger News: बाइक चोरी मामले मे रामबिहारीपुर से एक गिरफ्तार हमले में तीनों घायल हो गए।पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बाइक में तोड़फोड़ करने के स...