Varanasi News: हमले में घायल युवक की मौत पर चक्काजाम
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- हमले में घायल राजेश पटेल की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम Varanasi News: शिवपुर, संवाद। पिसौर गांव में गत बुधवार रात जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय राजेश पटेल की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शिवपुर रेलवे स्टेशन-पिसौर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पूर्व में हमले के दौरान दर्ज मुकदमे में अब तक गिरफ्तारी न होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। परिजनों के मुताबिक, राजेश बुधवार रात खेत में सो रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। पत्नी अनीता पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके पति रोजाना खेत में सोते थे, जबकि वह अपने छोटे बेटे शिवम के साथ घर में सोती थीं। परिवार के अनुसार, राजेश गांव में ही रहकर गाय-भैंस की खरीद-बिक्री का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.