वाराणसी, अगस्त 15 -- Varanasi News: वाराणसी। हनुमान घाट में 70 से अधिक परिवार तीन दिन से पेयजल किल्लत से परेशान हैं। जल निगम की सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन, तीन दिन बाद भी उसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों की दिक्कत बढ़ी है। पेयजल पाइप की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम की है लेकिन ठेकेदार और विभाग के अफसर समस्या दूर कराने में टालमटोल कर रहे हैं। जल निगम बागहाड़ा क्षेत्र में सीवर पाइप बिछवा रहा है। वह काम चल ही रहा है कि इधर बीच पानी की भी समस्या पैदा हो गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बागहाड़ा में पेयजल किल्लत से परेशान लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...