Varanasi News: हड़हा क्षेत्र में सीवर समस्या को जल्द हल कराएं
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गुरुवार को हड़हा सराय में सीवर लाइन के ऊपर बने नावेद कांप्लेक्स निर्माण मामले में निरीक्षण किया। हड़हा, दालमंडी और काशीपुरा में निरीक्षण कर उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। नावेद कॉम्प्लेक्स के नीचे से जलकल विभाग की गहरी सीवर लाइन गुजरी है जो राम सिंह अखाड़ा होते दशाश्वमेध जोनल कार्यालय परिसर के मुख्य चैंबर से मिलती है। सीवर लाइन के ऊपर पक्का निर्माण होने से प्रवाह बाधित हो गया है। जिससे हड़हा, दालमंडी, काशीपुरा और पियरी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गहरा गई है।महापौर ने जलकल विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए जरूरी सभी कदम उठाने और लोगों को राहत देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: डुमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.