वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के इंद्रप्रस्थ सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए मंडलीय टैलेंट हंट शो हुआ। इस दौरान बच्चों ने गायन, नृत्य, चित्रकला, वादन सहित विभिन्न विधाओं से कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को उभारना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंडल स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...