वाराणसी, नवम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आर्यावर्त सेवा न्यास की ओर से सरायनंदन स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। शुभारंभ लंका स्थित रेज़ डायग्नोजके अध्यक्ष डॉ. रामवीर शर्मा ने किया। शिविर में लोगों की बीपी और शुगर की जांच की गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी दीं। डॉ. राजकुमार, डॉ. अंकित कुमार राय और डॉ. रेणु द्विवेदी सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं दी। शिविर संयोजक एवं न्यास की सचिव डॉ. प्रेरणा चतुर्वेदी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। अध्यक्ष प्रो. मनोज चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मेडिकल कैंप का आयोजन कर लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...