वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भक्तों के श्रद्धासिक्त अनुराग से बीमार पड़े प्रभु जगन्नाथ ने 14 दिन के स्वास्थ्य लाभ के बाद मंगलवार को भक्तों को पुन: दर्शन दिए। आषाढ़ अमावस्या पर मंगलवार को श्वेत वसन में महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन पाकर भक्तजन निहाल हो उठे। असि स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर 'जय जगन्नाथ' के गगनभेदी उद्घोष से गूंजता रहा। 15 दिन पहले भक्तों द्वारा अत्यधिक स्नान कराए जाने से बीमार पड़े प्रभु को प्रतिदिन काढ़े का प्रसाद अर्पित किया गया। परंपरा के 14वें और अंतिम दिवस सोमवार को प्रभु को शाम को काढ़ा का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। मंगलवार प्रातःकाल 5:30 बजे मंदिर के प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडेय ने भगवान जगन्नाथ को पंचामृत से स्नान कराकर श्वे...